गर्भावस्था में सपने में जामुन देखना क्या है संकेत- जानिए

अक्सर कुछ लोगों को ऐसे सपने दिखाई देते हैं जिनमें वह किसी चीज को खाते हुए अथवा किसी को खिलाते हुए खुद को देखते हैं। कभी-कभी हम सपने में फल सब्जी इत्यादि को भी देखते हैं। इन्हीं में से आज हम जानेंगे कि गर्भवती महिला को सपने में जामुन देखना क्या संकेत देता है। क्योंकि समुद्रिक शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि यह सपने हमारे भविष्य के बारे में हमें पहले से कुछ बताने की कोशिश करते हैं।

आज हम इसी के बारे में इस लेख में पढ़ने वाले हैं। जामुन एक ऐसा फल है जो खाने में कसैला होता है। जामुन में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं इसलिए इसे दवाइयों में भी यूज़ किया जाता है। क्या होगा अगर यह हमें सपने में दिखाई दे। आइए जानते हैं इसके मतलब के बारे में।

गर्भवती महिला का सपने में जामुन देखना –

गर्भावस्था के दौरान अगर महिला सपने में जामुन देखती है तो इसका अर्थ है कि बहुत जल्द ही उसको वह खुशियां मिलने वाली है जिसकी वह कामना करती हैं। अर्थात उसे एक स्वस्थ रुपी संतान की प्राप्ति होने वाली है। प्रेगनेंसी के दौरान आपका आने वाला समय भी एक स्वस्थ रूपी रहने वाला है। आपको अपने परिवार से ढेर सारा स्नेह अभी प्राप्त होने वाला है।

प्रेगनेंसी में सपने में बहुत सारे जामुन देखना –

अगर कोई महिला गर्भावस्था के दौरान सपने में बहुत सारी जामुन देखती है तो इसका अर्थ है कि उसके घर में बहुत सारी खुशियां आने वाली है। उसको मन मनचाही संतान प्राप्त होने वाली है। आपके घर में कोई ऐसा उत्सव हो सकता है जिसमें आपके दूरदराज के रिश्तेदार भी आ सकते हैं।

गर्भावस्था में सपने में जामुन खाना –

अगर कोई महिला गर्भवती है और वह सपने में खुद को जामुन खाते हुए देखती है तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको पुत्र संतान की प्राप्ति होने वाली है। पुरानी बुजुर्गों का दादी नानी के द्वारा भी ऐसा माना जाता है कि सपने में जामुन देखना बेटा होने का संकेत देता है।

इन्हें भी पढ़ें –

गर्भवती महिला का सपने में लड़का देखना

गर्भवती महिला का सपने में पपीता देखना

गर्भावस्था के दौरान सपने में नींबू देखना

प्रेगनेंसी में सपने में मिठाई देखना

Leave a Comment