सपने में पुलिस देखना किस बात का संकेत है | Sapne Me Police Dekhna

Seeing police in dream meaning : दोस्तों, आज हम जानेंगे कि सपने में पुलिस देखना का मतलब क्या होता है। अक्सर जब हम कहीं जाते हैं तो हमें सड़क पर ट्रैफिक पुलिस भी दिखाई देती है और आम पुलिस भी दिखाई देती हैं जो कि हमारी सुरक्षा के लिए होती हैं।क्या होगा अगर भाई पुलिस हमें सपने में  दिखाई दे। आज हमें सपने के बारे में पूरी डिटेल में जाने वाले हैं।

सोते समय देखी गई सपने हमें एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में लेकर जाते हैं जहां पर हमें लगता है कि जो भी हमारे साथ हो रहा है वह एकदम रियल है लेकिन वह एक कल्पना होती हैं। कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि यह सपने हमारे भविष्य के बारे में सब कुछ जानते हैं जो कि हमें सपने के माध्यम से हमारे भविष्य के बारे में कुछ बताने की कोशिश करते हैं।


समय रहते हमें इन सपनों के मतलब को जाना चाहिए जिससे कि हम हमारे आने वाले कल को एक अच्छे कल में बदल सकें। सपने कई प्रकार के होते हैं कुछ सपने पूरे होते हैं कुछ सपने अच्छे होते हैं। इन सपनों  किस तिथि के अनुसार ही इनका अर्थ भी अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं सपने में पुलिस देखना किस बात का संकेत होता है।


Sapne me police dekhna


सपने में पुलिस देखना –

दोस्तों सपने में पुलिस को देखना शुभ माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि आप कोई ऐसी चीज भूल गए हैं जो आपके पूर्वजों के द्वारा आपको बताई गई थी। आसान भाषा में कहा जाए तो पुलिस देवताओं का रूप होते हैं, यह हमें यह बताने की कोशिश करते हैं कि हमारे द्वारा कोई ऐसी भूल हुई है जिसको हमें जल्द ही सुधारना चाहिए। इसलिए समय रहते आपको अपने अधूरे कार्य को पूरा करना चाहिए। 


सपने में पुलिस वाले से बात करना –

सपने में पुलिस से बात  करने का अर्थ है कि आपकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। आपको मन ही मन कोई ऐसी चिंता सता रही है जिसके कारण आप बहुत ही परेशान रहते हैं। आपकी जो भी चिंताएं हैं उनको आपको अपने घर वालों के साथ शेयर करना चाहिए जिससे कि आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाए। आपके परिवार के लोग ही आपकी इन चिंताओं से छुटकारा पाने में मदद करेंगे।


इसे भी पढ़ेंसपने में मगरमच्छ का देखने का मतलब जानिए।


सपने में पुलिस का घर आना –

सपने में पुलिस का घर आना दर्शाता है कि आप अपने पूर्वजों के लिए जो पाठ पूजा अथवा कोई सामग्री चढ़ाना चाहते थे वह अभी बाकी है। आप उस कार्य को भूल चुके हैं इसलिए आपको जल्दी उस कार्य को पूरा करना चाहिए। वर्तमान में आपके सभी काम बिगड़ रहे हैं और आपके सामने बहुत सी उलझन है सामने आ रही हैं। बस आपको इस चीज का ध्यान रखना है कि आपके  अपने पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए।


सपने में पुलिस से बचकर भागना –

सपने में पुलिस से बचकर भागना स्वपन शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके मेहनत रंग लाने वाली हैं। आप जिस भी कार्य क्षेत्र में पूरी लगन व मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं उसमें आपको उसका फल अवश्य मिलने वाला है। अगर आप सपने में पुलिस से छिप कर भाग रहे हैंइसका मतलब है कि जल्द ही आपको आप का  अटका हुआ पैसा मिल जाएगा।


सपने में पुलिस को गोली चलाते देखना –

सपने में पुलिस को गोली चलाते हुए देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। सपने में पुलिस को गोली चलाते हुए देखना अर्थात आपको धन हानि का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके प्रिय जन आपको पीठ पीछे धोखा दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें –  सपने में कमल का फूल तोड़ना किस बात का है संकेत जानिए यहां


सपने में पुलिस पकड़ के ले जाना –

सपने में पुलिस पकड़ के ले जाना बहुत ही अशोक सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप कोई अपराधी गतिविधि के शिकार होने वाले हैं। आपके हाथों को ऐसा कार्य हो सकता है जिसके कारण आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आपको अपने कारोबार में बहुत बड़ा नुकसान भी देखने को मिल सकता है।


सपने में पुलिस से डरना –

अगर आप सपने में पुलिस से डरते हुए खुद को देखते हैं तो यह सपना आपके लिए खराब माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपसे आपके अधिकार छीन लिए जाएंगे यानी कि आपके घर में जो भी आपका ओहदा  है वह अब खत्म होने वाला है। आने वाले दिनों में हो सकता है कि आप खुद किसी के बारे में निर्णय लेने योग्य नहीं रहेंगे। आपके सभी अधिकार छीन ले जाएंगे इसलिए आपको सोच समझकर कदम उठाना चाहिए।


सपने में पुलिस से झगड़ा करना –

अगर आप सपने में देखते हैं कि आप पुलिस से झगड़ा कर रहे हैं तो यह सपना आपके लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस प्रकार के सपने का संकेत यह है कि आप आने वाले समय में अपने शत्रुओं से बचकर अपनी कामयाबी को हासिल कर लेंगे।


सपने में पुलिस की गाड़ी देखना –

सपने में पुलिस की गाड़ी देखना अशुभ माना जाता है इस तरह के सपने का अर्थ है कि जल्दी आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होने वाला है। आपके घर परिवार के अंदर किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।


सपने में पुलिस से दोस्ती करना –

 दोस्तों सपने में पुलिस से दोस्ती करना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ यह है कि आपको जल्द ही बहुत अधिक मान सम्मान प्राप्त हो सकता है और आपके जीवन में कोई बहुत बड़ा लाभ भी आपको देखने को मिल सकता है। यह सपना इस बात का भी संकेत है कि आपको पहले की ज्यादा अत्यधिक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती हैं।


सपने में पुलिस थाना देखना –

दोस्तों सपने में पुलिस थाना देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में आपको ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोग आप पर किसी प्रकार का आरोप लगा सकते हैं जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर दाग लग सकता है।


निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने जाना कि सपने में पुलिस देखना किस बात का संकेत होता है और यह सपना किस प्रकार से हमारे जीवन में क्या बदलाव ला सकता है। हमारे पूर्वजों का मानना है कि पुलिस देवताओं का ही एक रूप होता है जो कि हमें हमारे अधूरे कार्यों को पूरा करने के बारे में बताने की कोशिश करते हैं। इसलिए समय रहते हमें इन सपनों के मतलब को जाना चाहिए और हमारे जीवन में होने वाली पूरी घटनाओं से बचकर हमें आगे निकलना चाहिए। 


मिलते जुलते – 


 सपने में अमरूद  देखने का मतलब


 सपने में आम  देखने का मतलब


 सपने में लाश देखने का मतलब

Leave a Comment