सपने में कुत्ता देखना शुभ या अशुभ जानिए – Sapne Me Kutta Dekhna

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि Sapne me kutta dekhna शुभ या अशुभ। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो वफादारी के मामले में सबसे ऊपर है। यह जानवर अपने मालिक के प्रति अपनी वफादारी के मामले में जाना जाता है। अक्सर लोगों को ऐसे सपने भी दिखाई देते हैं जिनमें वह जीव जंतुओं को देखता है। उन्हें वह सपने में कई बार कुत्ते को भी देखता है। आज इस आर्टिकल में आप इस सपने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

इस सपने के बारे में जानने से पहले हम सबसे पहले कुत्ते नामक जानवर के बारे में जान लेते हैं। कुत्ते को इंग्लिश भाषा में डॉग कहा जाता है और हिंदी में इसे कुत्ता कहा जाता है। इस जानवर को बहुत लोग अपने घर में पालते हैं लेकिन उसके बावजूद भी कई बार गाली गलौज में भी कुत्ते शब्द का प्रयोग किया जाता है। 


कई घरों के अंदर कुत्तों को इस प्रकार से पाला जाता है जैसे कि वह उनका कोई घर का मेंबर हो। लेकिन बहुत से स्थानों पर कुत्तों की अच्छी देखभाल नहीं की जाती है जिसके कारण वे दिन भर दिन मरते जा रहे हैं। अच्छी देखभाल न होने के कारण इनको बीमारियां बहुत जल्द ही लग जाती हैं जिसके कारण यह पागल हो जाते हैं।

सपने में कुत्ता देखना स्वपन शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है लेकिन आपने किस रंग के कुत्ते को देखा है या उसको किस अवस्था में देखा है उसके आधार पर उसका अर्थ भी अलग होता है।

 


Sapne me kutta dekhna

Table of Contents

सपने में कुत्ते को देखना शुभ या अशुभ – Sapne Me Kutta Dekhna –

• अगर आप सपने में कुत्ते को खुश होते हुए या आपको प्यार करते हुए देखते है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको अपने दोस्तों के द्वारा खुशी प्राप्त होने वाली हैं। आपके दोस्त आपको ऐसे रस्ते पर ले जा सकते हैं जिससे आपको कामयाबी मिल सकती हैं। वह आपको ऐसी मदद कर सकते हैं जिससे आपका कार्य सफल हो सकता है।

• सपने में कुत्ते को दुखी भाव के रूप में देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह सपना आप पर दुश्मनों के कारण आने वाले संकट की ओर इशारा करता है। अगर आपकी किसी के साथ दुश्मनी है तो वह आपको भविष्य में किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकता है।


Read More – 


सपने में कुत्ते का प्यार करना –

सपने में कुत्ते का प्यार करना एक शुभ संकेत होता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको अपने कार्य के लिए जिन लोगों की आवश्यकता होगी उनकी मदद आपको मिलने वाली है। जिससे आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।

सपने में कुत्ता घर में आना –

सपने में कुत्ते का घर में आना बहुत ही शुभ होता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपके घर में खुशियां आने वाली हैं। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।


सपने में कुत्ते से डरना –

सपने में कुत्ते से डरना न तो शुभ होता है और ना ही अशुभ। ये सपना सिर्फ यह बताता है कि आपके घर में खुशियां आने वाली थी लेकिन आप की एक छोटी सी भूल के कारण वह खुशियां नहीं आ पाई है।


Sapne me dog dekhna

सपने में काले कुत्ते को देखना (Black Dog) –

सपने में काले कुत्ते को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि काला रंग बुरी नजर को दूर करता है। इसलिए इस सपने में काले कुत्ते को देखना बहुत ही अच्छा होता है। यह सपना आपके जीवन में होने वाले सकारात्मक कार्यों की ओर इशारा करता है। यह सपना बताता है कि अब आपकी सफलता के दिन बहुत नजदीक आ चुके हैं और जल्द ही आप कामयाब होने वाले हैं।

सपने में सफेद कुत्ते को देखना (White Dog)-

सपने में सफेद कुत्ते को देखना स्वपन शास्त्र के अनुसार लाभदायक माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आप एक अमीर व्यक्ति बन सकते हैं। यह सपना धन प्राप्ति की ओर भी इशारा करता है। सपने में जिस रंग के कुत्ते हमें दिखाई देते हैं उन सभी सपनों का अर्थ अलग-अलग होता है।

सपने में भुरे रंग का कुत्ता देखना (Brown Dog)-

सपने में भूरे रंग के कुत्ते को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपकी घर में चल रही लड़ाई झगड़े अब खत्म होने वाले हैं। आपकी जिंदगी एक नए सिरे से खुशियों के साथ शुरू होने वाली है।


सपने में कुत्ते का झुंड देखना (Sapne me kutte ka jhund dekhna) –

सपने में कुत्तों का झुंड देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना आपके जीवन में आने वाली समस्याओं की ओर इशारा करता है। अगर आपका कोई वर्तमान में दुश्मन है तो वह आपको किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी या किसी बिजनेस को शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें आप को बड़ा नुकसान हो सकता है।

सपने में कुत्ते का काटना (Sapne me kutte ka katna dekhna)-

सपने में कुत्ते का काटना एक अपशकुन माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि भविष्य में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है जो कि आपके मित्र द्वारा किया जाएगा। आपका दोस्त आप को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वह आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकता है। वह आपको एक ऐसी दुविधा में डाल सकता है जिससे आपको बहुत सारी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

सपने में कुत्ते को भगाना –

सपने में कुत्ते को भगाना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपके द्वारा भविष्य में कोई ऐसी गलती हो सकती है जिसके कारण आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने सभी कार्य सोच समझकर करनी चाहिए।

सपने में कुत्ते का भोकना –

सपने में कुत्ते का भोकना अशुभ होता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि आपको अपने दुश्मनों को कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि वह आपको किसी भी वक्त हानि पहुंचा सकते हैं। ये सपना आपको उस तरफ रहने की ओर इशारा करता है। इस सपने का मतलब यह भी होता है कि आपका कोई दुश्मन आपके लिए कोई षड्यंत्र रच सकता है जिसमें आप फस सकते हैं।


Read More –


सपने में कुत्ते का अटैक (Sapne Me Dog Ka Attack) –

अगर आप सपने में देखते हैं कि कुत्ता आप पर अटैक कर रहा है तो इस प्रकार का सपना शुभ होता है। इसका मतलब है कि भविष्य में आप एक ऐसी दुर्घटना से बच जाएंगे जो आपके साथ होने वाली हैं। आने वाले समय में आपको अपने दुश्मनों से विजय प्राप्त होने वाली है और वह आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लग जाएंगे।

सपने में पालतू कुत्ता देखना –

सपने में पालतू कुत्ता देखना या कुत्ते को पालना भी एक शुभ सपना माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपका समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। आप ऐसे कार्य करने वाले हैं जिसमें लोगों का भला होगा। भविष्य में आप जरूरतमंदों की सहायता करने वाले हैं। आप कुछ ऐसे अच्छे या नहीं कार्य कर सकते हैं जिसमें लोगों का भला होगा।


सपने में कुत्ता देखना

सपने में कुत्ते को देखने से संबंधित अन्य सपनों के मतलब –

1. अगर आप सपने में कुत्ते को चाटते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अच्छा होता है। इस प्रकार के सपने का मतलब होता है कि आपके हाथों कुछ ऐसा अच्छा कार्य होने वाला है जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपको ऊंचा ओहदा मिलेगा।

2. सपने में कुत्ते का बच्चा, पिल्ला देखना एक अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है। यह सपना आपके कार्य में आने वाली विघ्न के बारे में बताता है।

3. सपने में मरे हुए कुत्ते को देखना भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको भविष्य में पैसों की तंगी देखने को मिल सकती हैं। या आपको कोई ऐसे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है जो आपकी मदद करना नहीं चाहता हो।

4. सपने में दो कुत्ते या कुत्ते और कुत्ती का संभोग करते हुए देखना शुभ होता है। इस सपने का आशिया यह है कि बहुत जल्द ही आपको आपका प्रेमी मिलने वाला है। अगर कोई अविवाहित इस सपने को देखता है तो उसका मतलब है कि आने वाले समय में उसका विवाह होने वाला है।

5. अगर सपने में आपको तो की लड़ाई को देखते हैं तो यह सपना बताता है कि आपको अपने दुश्मनों से जीत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके शत्रु आपके खिलाफ कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं जिनसे आपको हानि हो सकती हैं।


कुत्ते के सपने आने का कारण –

इंसान जब सोता है तो वह एक ऐसी दुनिया के अंदर चला जाता है जिसमें वह खुद को कुछ ऐसा करते हुए देखता है कि वह रियल में कर रहा है। उसी प्रकार उसे सपने में कुत्ता भोंकते या काटने या भागते हुए दिखता है। लेकिन ऐसे क्या कारण हो सकते हैं जो हमें कुत्ते के सपने देखने को मिलते हैं आओ जानते हैं।

• कुत्ते का सपना देखने का कारण यह भी हो सकता है कि आपने घर में कुत्ता पाला होगा और उसे आप हद से ज्यादा प्यार करते होंगे।

• कुत्ते का सपना देखने का कारण यह भी हो सकता है आपने किसी कुत्ते को किसी को काटते हुए देखा होगा।

• इस सपने का कारण यह भी हो सकता है आपको कुत्तों से बहुत ज्यादा डर लगता होगा।

• कुत्ते का सपना देखने का बहुत अहम कारण यह हो सकता है कि यह सपना आपके आने वाले जीवन में कुछ ऐसी पहलुओं की ओर इशारा कर रहा है जिनको आपको जानना चाहिए। जिससे आप पहले से सूचित हो जाएं कि भविष्य में क्या होने वाला है।

सपने में कुत्ता देखने से मिले अशुभ संकेतों से बचने के उपाय ( Sapne Me Dog Dekhna) –

सपने में कुत्ता देखने से संबंधित जितने भी अशुभ संकेत आपको दिखाई देते हैं उनसे बचने के लिए आपको क्या क्या उपाय करने चाहिए जिससे कि आपका आने वाला जीवन खुशियों के साथ चलता रहे।

– आपको अगर कोई भी शुभ संकेत प्राप्त होता है तो आपको सतर्क रहना चाहिए। और जो भी आपको कार्य करने हैं उनको सावधानीपूर्वक करना चाहिए। कोई भी ऐसा अनुचित कार्य नहीं करना चाहिए जिससे कि आपको व आपके परिवार को किसी भी प्रकार का नुकसान झेलना पड़े।

– आपको उन गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए जो आपको किसी भी रस्ते पर मिले ।

– आपको अपने पूर्व जनों व माता पिता की सेवा करनी चाहिए। जिससे कि आपकी घर की गरिमा बनी रहे।

– आपको जीव जंतुओं को दाना पानी डालना चाहिए जिनसे कि वह आपको अच्छी दुआ देते रहें।

– आपको सुबह उठकर रोटियों का बनाया हुआ चूरमा ले जाकर किसी भी गली मोहल्ले के जो भी कुत्ते होते हैं उनको खिलाना चाहिए।

निष्कर्ष –

दोस्तों आज हमने जाना कि सपने में कुत्ता देखना कैसा होता है। साथ में हमने यह भी जाना कि सपने में कुत्ता काटना भोकना भागना व पीछे दौड़ना का मतलब क्या होता है। सपने में कुत्ता देखना कोई बात नहीं है यह हमारे जीवन से जुड़ा हुआ वह रहस्य है जिसे हमें जानना चाहिए। सपने हमें आने वाली समस्याओं के बारे में पहले से ही आगाह करते हैं। अगर हमारे जीवन में कोई ऐसी दुर्घटना घटने वाली है तो सपने हमें पहले से हमें संकेत करते हैं कि हम उस दुर्घटना से कैसे बच सकें।


Read More –

Leave a Comment