प्रेगनेंसी में सपने में संतरा देखना क्या संकेत देता है जानिए

             Pregnancy me sapne me santra dekhna

दोस्तों आज हम जानेंगे कि प्रेगनेंसी में सपने में संतरा देखना शुभ होता है या अशुभ। जब महिला गर्भ अवस्था में होती है तो उसे कई प्रकार के सपने आते हैं। उन सपनों में वह फल, सब्जी, जीव जंतुओं को देखती हैं। जिनके कारण वह परेशान हो जाती हैं। इन सपनों के मतलब का पता न होने के कारण वो दुविधा में फंस जाती हैं कि अब मेरे साथ आगे क्या होने वाला है।

संतरा एक ऐसा फल है जिसे बहुत से लोग बड़े चाव से खाते हैं। संतरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा व आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। संतरे की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। अलग-अलग देशों में ये कई प्रकार के होते हैं। कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संतरा खाने का मन भी करता है। और उसी के साथ उन्हें कभी-कभी सपने में संतरे दिखाई देते हैं।

गर्भावस्था में सपने में संतरा देखना – Pregnancy Me Sapne Me Orange Dekhna

गर्भावस्था के दौरान जब महिला सपने में संतरा देखती है तो इसके कई मतलब निकलते हैं। क्योंकि उस अवस्था में आपने संतरे को किस अवस्था में देखा है उसकी स्थिति क्या थी। उसके आधार पर उसके अर्थ भी अलग-अलग निकलते हैं। कई बार मैं सपने में बहुत सारे संतरे देखती हैं, कई बार वह खराब संतरा देखती है और कई बार वह संतरे का पेड़ देखती हैं। इसलिए इन सपनों के मतलब को विस्तार पूर्वक इस लेख में आगे समझाया गया है।

प्रेगनेंसी में सपने में संतरा देखना का मतलब – Meaning of seeing oranges in pregnancy in hindi

गर्भवती महिला का सपने में संतरा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपके भविष्य में आने वाली खुशियों की ओर संकेत करता है। अगर आपने संतरे को देखा है और उसको खाया भी है और खाने में वह मीठा भी है तो इसका मतलब है कि आपको पुत्र संतान की प्राप्ति होने वाली है।

गर्भावस्था में सपने में बहुत सारे संतरे देखना

प्रेग्नेंट औरत का सपने में बहुत सारे संतरे को देखना भी शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में आने वाली ढेर सारी खुशियों की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती हैं।

प्रेगनेंसी में सपने में संतरा खरीदना या लेना

प्रेग्नेंट औरत जब सपने में खुद को या किसी और को संतरे खरीदते हुए या किसी से संतरा लेते हुए खुद को देखती है तो इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि उस औरत को मनचाही संतान प्राप्त होने वाली हैं।

गर्भावस्था में सपने में खराब संतरा देखना

गर्भवती महिला को सपने में सड़ा हुआ संतरा या खराब संतरा देखना अशुभ माना जाता है। इस प्रकार का सपना आपके जीवन में आने वाली मुश्किलों की ओर संकेत करता है। असली आपको इस प्रकार के सपने को देखने के बाद सावधानी रखनी चाहिए।

गर्भवती महिला का सपने में संतरे का पेड़ देखना

प्रेग्नेंट औरत का सपने में संतरे का पेड़ देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का मतलब है कि बहुत जल्दी आपकी वह सारी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं जिनको आपने बचपन में मांगा था। यह सपना आपके कारोबार की बढ़ोतरी की ओर भी इशारा करता है।

Leave a Comment