गर्भवती महिला का सपने में बैंगन देखना | Pregnancy Me Sapne Baigan Dekhna

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि गर्भवती महिला का सपने में बैंगन देखना का मतलब क्या होता है। क्योंकि जब महिला गर्भवती होती है तो उसे अलग-अलग प्रकार के फल व सब्जियां खाने का मन करता है। उन सब्जियों में एक बैंगन की सब्जी भी होती है।


बैंगन को अंग्रेजी में ब्रिजल कहा जाता है। बैंगन की सब्जी लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। बैंगन की सब्जी खाने में स्वाद होने के साथ-साथ गुणकारी भी होती हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बीमारियों के साथ लड़ने के लिए अति आवश्यक होते हैं। कई लोग बैंगन का भर्ता बनाकर भी खाते हैं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि यह सपने में दिखाई देने वाली चीजों का संबंध हमारे भविष्य के साथ जुड़ा हुआ होता है, इसलिए हमें बार बार सपने में वे चीजें दिखाई देती हैं। आइए आगे जानते हैं कि प्रेगनेंसी में सपने में बैंगन देखना क्या संकेत देता है और यह सपना हमारे लिए कितना लाभकारी होता है।


pregnancy me sapne me baigan dekhna

गर्भवती महिला का सपने में बैंगन देखना –

अगर कोई गर्भवती महिला सपने में बैंगन देखती हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उस महिला को एक सुंदर सी संतान प्राप्त होने वाली है। साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि होने वाली संतान बेटे के रूप में हो सकती हैं।

जरूर पढ़ें – गर्भवती महिला का सपने में लौकी देखने का मतलब क्या होता है? जानिए

प्रेगनेंसी में सपने में बैंगन की सब्जी खाना –

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई गर्भवती महिला सपने में खुद को बैंगन की सब्जी खाते हुए देखती है तो इसका अर्थ है कि उस महिला का गर्भावस्था के दौरान बितने वाला समय एकदम से स्वस्थ रहेगा अर्थात उस महिला की जब तक डिलीवरी नहीं हो जाती है तब तक वह और उसका बच्चा एकदम से स्वस्थ रहने वाला है। उन्हें किसी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रेगनेंसी में सपने में बहुत सारे बैंगन देखना –

अगर कोई महिला सपने में बहुत सारे बैंगन को देखती है तो यह सपना उसके लिए अच्छा माना जाता है। इस प्रकार के सपने का मतलब यह होता है कि आने वाले समय में उसके घर में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। उसके घर में सुख, शांति व समृद्धि की स्थापना होने वाली है।

इसे पढ़ें – सपने में हरे बैंगन देखने का मतलब क्या होता है जानिए

गर्भवती महिला का सपने में बैंगन खरीदना –

अगर कोई औरत प्रेगनेंसी में सपने में बैंगन खरीदते हुए अथवा किसी से बैंगन मांगते हुए खुद को देखती है तो यह सपना भी उसके लिए शुभ होता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ यह होता है कि आने वाले समय में आपको मनचाही संतान प्राप्त होने वाली हैं। आपके घर में कोई ऐसा उत्सव हो सकता है जिससे आपके घर परिवार के लोग आपसे ज्यादा स्नेह करने लग जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें –

सपने में खुद को डरा हुआ देखना क्या संकेत होता है जानिए

गर्भावस्था में सपने में खीर देखना

Leave a Comment