सपने में तोता देखना कैसा होता है जानिए – Sapne Me Tota Dekhna

Sapne Me Tota Dekhna

दोस्तों आज हम इस लेख में आप लोगों को बताने वाले हैं कि सपने में तोता देखना का क्या मतलब होता है। सपना हम सोते वक्त देखते हैं लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि वह हमसे कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां यह सच है जो भी हम सपने में देखते हैं उनका संबंध हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ होता है।

वह हमें हमारे आने वाले जीवन के बारे में बताने की कोशिश करता है। यह सपने हमारे भविष्य के बारे में सब कुछ जानते हैं उन्हें वह किसी न किसी संकेत के रूप में हमें बताने की कोशिश करते हैं।इन सपनों को समझने के लिए हमें पता होना चाहिए कि यह सपने हमने कब और किस अवस्था में देखे हैं। क्योंकि इनकी स्थिति व प्रकार के अनुसार उनका अर्थ भी अलग-अलग होता है। जैसे कि “Sapne Me Tota Dekhna” का क्या मतलब होता है। Sapne Me Tota Ka joda dekhna का क्या मतलब हो सकता है। Sapne Me Tota ko pakdana क्या है।

Table of Contents

सपने में तोता देखना शुभ या अशुभ – Sapne Me Tota Dekhna Ka Matlab


तोता एक ऐसा पक्षी है जो हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि यह एक ऐसा पक्षी है जो देखने में बहुत ही सुंदर होता है। तोता की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। और यह कई देशों में पाए जाते हैं। सबसे ज्यादा तोते की जातियां अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाती है। सबसे ज्यादा हम हरे रंग के तोते को ही देखते हैं जोकि ज्यादातर गर्म जगहों पर रहते हैं। 

 
हरे रंग का तोता सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है क्योंकि यह हर जगह पाया जाता है। इस प्रकार के तोते का साइज 10 से 12 इंच का होता है। तोते को खाने में सबसे ज्यादा मिर्ची और पेरू पसंद होते हैं। कुछ देशों में तोतों को पाला जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा पक्षी है जो इंसान की तरह बोल भी सकता है। तोते झूंड में रहना पसंद करते हैं।आपको सपने में कभी भी तोता दिखाई दिया होगा और उसके बाद आपने सोचा होगा कि ये कैसा सपना मैंने देखा है जिसमें मैंने तोते को देखा है जो कि मेरे लिए शुभ है या अशुभ। तो आज मैं आपको इसी के बारे में इस पोस्ट में बताने वाला हूं कि सपने में तोता देखना कैसा होता है?

1.सपने में तोता देखना (Sapne Me Tota Dekhna)

सपने में तोता देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में तोता देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। आपको ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है।

2. सपने में हरे रंग का तोता देखना (Sapne Me Hare Rang Ka Tota Dekhna)

अगर कोई व्यक्ति सपने में हरे रंग का तोता देखता है तो इस प्रकार के सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त होने वाले हो। आपके घर में कोई पाठ पूजा हो सकती हैं। आपके घर में भगवान के लिए कोई जागरण हो सकता है। भविष्य में आप का मन व दिमाग धार्मिक कार्यों में जुड़ सकता है।

3. सपने में तोता खरीदना (Sapne Me Tota Kharidna)

सपने में तोता खरीदना का मतलब है कि अगर वर्तमान मे आपको कोई दुख सता रहा है या कोई परेशानी है तो उस परेशानी को दूर करने के लिए आपको कुछ अच्छे कार्य करने होंगे। कहने का तात्पर्य है कि आपको जीव जंतुओं को दाना पानी डालना चाहिए। जिससे कि आपके सारे दुख दर्द दूर हो जाए।

4. सपने में तोता बेचना (Sapne Mein Tota Bechna)

अगर आप सपने में तोता बेचते हुए देखते हैं तो इस प्रकार के सपने को अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर कोई बड़ी दुविधा आने वाली है। भविष्य में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

5. सपने में तोता पकड़ना (Sapne Me Tota Pakdana)

सपने में तोता पकड़ने का मतलब है कि वर्तमान में जिस भी समस्याएं या परेशानी से आप झुंज रहे हैं और उस परेशानी और समस्या का आपको पता नहीं है तो जल्द ही आने वाले दिनों में आपको उस समस्या के बारे में पता चलने वाला है। अगर कोई व्यक्ति आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई करता है तो आपको उस व्यक्ति के बारे में पता चलने वाला है।

6. सपने में तोते का बच्चा देखना (Sapne Me Tote Ka Baccha Dekhna)

अगर कोई व्यक्ति सपने में तोते का बच्चा देखता है तो इसका मतलब है कि उसके घर में बहुत सारी खुशियां आने वाले हैं। उस व्यक्ति का आने वाला समय सुख शांति से बीतने वाला है। इसलिए इस प्रकार के सपने को देखने के बाद आपको खुश हो जाना चाहिए।

7. सपने में सफेद तोता देखना (Sapne Me Safed Tota Dekhna)

 
Sapne Me safed Tota dekhna

सपने में सफेद होता देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने का मतलब है कि उस व्यक्ति का जीवन अब सुख शांति से बीतने वाला है। अगर वह व्यक्ति समस्याओं से जूझ रहा है तो वह सारी समस्याएं जल्द ही दूर होने वाली हैं। सफेद रंग सुख व शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ज्योतिष कहते हैं कि सपने में सफेद तोता देखना शुभ होता है।

Read More – सपने में पानी देखना कैसा होता है?
Read More – सपने में दही देखना क्या है?

 

8. सपने में तोते का जोड़ा देखना (Sapne Me Do Tote Dekhna)

सपने में तोते का जोड़ा देखना एक शुभ सपना माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपने को अगर कोई पुरुष देखता है तो इसका मतलब है कि उसको जल्द ही उसकी प्रेमिका मिलने वाली है। अगर इस सपने को महिला देखती है तो इसका मतलब है कि उसको अपना प्रेमी मिलने वाला है।

9. सपने में बहुत सारे तोते देखना (Sapne Mein Bahut Sare Tote Dekhna)

सपने में बहुत सारे तोते देखने का मतलब है कि आपने जो भी गलतियां की है आने वाले समय में आप उन गलतियों को सुधारने वाले हैं। आपके द्वारा बचपन में या नादानी में जो भी कार्य बिगड़े हैं वे जल्द ही सुधरने वाले हैं। इसलिए इस प्रकार के सपने को देखने के बाद आपको अपना प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करना चाहिए।

10. सपने में बोलते हुए तोते को देखना (Sapne Mein Tota Dekhna Shubh Ya Ashubh)

अगर कोई व्यक्ति सपने में बोलते हुए तोते को देखता है तो इस प्रकार के सपने को अशुभ माना जाता है। इस प्रकार के सपने का मतलब है कि आपके घर में गृह क्लेश बढ़ सकता है। आपके घर में कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसलिए आप को सावधानीपूर्वक रहने की सलाह दी जाती है।

11. सपने में मरे हुए तोते को देखना (Sapne Mein Tota Dekhna Kya Hota Hai)

अगर कोई व्यक्ति सपने में मरे हुए तोते को देखता है तो इस प्रकार के सपने को बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति पर दुर्घटना का प्रकोप आ सकता है। इसलिए आपको वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक रहना चाहिए।

12. सपने में पिंजरे में तोता देखना (Sapne Mein Tota Dekhna Kaisa Hota Hai)

सपने में पिंजरे में तोता देखना बहुत ही अशुभ होता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आप किसी ऐसी दुविधा में फसने वाले हो जिसके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं होगा। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि आप कोर्ट कचहरी के चक्कर में फस सकते हो।

13. सपने में तोते को कुछ खाते हुए देखना (Sapne Mein Tote Ko Kuchh Khate Hue dek Dekhna)

सपने में तोते को कुछ खाते हुए देखना शुभ फल देता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपके कारोबार में वृद्धि होने वाली है। आप को आर्थिक रुप से लाभ मिलने वाला है।

14. सपने में उड़ता हुआ तोता देखना (Sapne Mein Udata Hua Tota Dekhna)

अगर कोई व्यक्ति सपने में उड़ता हुआ तोता देखता है तो इस प्रकार के सपने का मतलब है कि आपके व्यवसाय, कृषि, कारोबार में आपको कामयाबी मिलने वाली है। अगर कोई बेरोजगार इस सपने को देखता है तो उसका मतलब है कि उसको रोजगार मिलने वाला है। अगर कोई रोजगार कर रहा है तो उसका प्रमोशन होने वाला है।

Leave a Comment