सपने में कुत्ते का अटैक शुभ या अशुभ – जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि सपने में कुत्ते का अटैक देखना हमारी जिंदगी का क्या संकेत है। अक्सर हम हमारे आसपास की गलियों अथवा सड़कों पर कुत्तों को घूमते हुए देखते हैं। कई बार आवारा कुत्तों को किसी को काटते हुए या किसी के पीछे दौड़ते हुए देखते हैं। ऐसी घटनाएं हम सपने में भी देखते हैं इसलिए हमें उन सपनों के मतलब हम को अवश्य जानना चाहिए क्योंकि यह सपने हमारे भविष्य के बारे में सब कुछ जानते हैं।

सपने में कुत्ते का अटैक

 

आपको लगता होगा कि अगर सपने में कुत्ता आप पर अटैक कर रहा है या आप को काट रहा है तो यह सपना अशुभ होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है सपना शुभ है या अशुभ यह उसकी अवस्था व स्थिति पर निर्भर करता है। कुत्ते को संकेतों के मामले में दोस्त व शत्रु का कारक माना जाता है। इसलिए यह आपके दुश्मन, दोस्त या जिस पर आप भरोसा करते हैं उन से जुड़े कुछ संकेतों को दर्शाता है। यह जानवर जितना वफादार होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। क्योंकि कई बार घरों में कुत्ते को बांधकर रखा जाता है वह इसलिए क्योंकि वह घर के आमने-सामने गुजरने वाले व्यक्तियों को काटने को दौड़ता है कभी-कभी वह उन पर भोंकता भी है।

कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो कि इंसान से भी ज्यादा वफादार होता है। कुत्ता अगर किसी को एक बार सुंघ ले तो उसकी गंध से वह उसके पास चला जाता है। कुत्ते के अंदर सुंघने की क्षमता ज्यादा होती है इसलिए इसे अब मिलिट्री केंद्र ट्रेनिंग देकर साथ रखा जाता है क्योंकि यह चोरों को पकड़ने में उनकी सहायता करता है। कुत्तों में सुनने की शक्ति भी ज्यादा होती है इसलिए यह चोरों की आहट को सुनकर उनका पता चला लेते हैं।

सपने में कुत्ते का अटैक –

अगर आप सपने में खुद पर कुत्ते अटैक होते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए अच्छा माना जाता है। इस प्रकार के सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपके ऊपर जो बुरा प्रभाव पड़ने वाला था वह टल जाएगा यानी कि आप किसी ऐसी दुर्घटना से बच जाएंगे जिसमें आपका नुकसान होने वाला था। आपके शत्रु आपके लिए जो षड्यंत्र रच रहे थे उसमें आप फंसने से बच जाएंगे। आपके दुश्मन व मित्र आपसे अच्छा व्यवहार करने लगेंगे।

सपने में कुत्ते से डरना –

अगर आप सपने में कुत्ते से डरते हुए खुद को देखते हैं तो यह सपना आपके लिए अशुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि आने वाले समय में आपको किसी छोटी सी गलती के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस कार्य क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं उसमें सफल होने के लिए आप गलत रास्ता चुन सकते हैं। इसलिए आपको इस प्रकार के सपने को देखने के बाद सावधान रहना चाहिए।

मिलते जुलते –

सपने में कुत्ता देखना शुभ या अशुभ

सपने में सांप का काटना क्या है संकेत

सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ

Leave a Comment