प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी देखना शुभ या अशूभ – स्वप्न शास्त्र

 

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी देखने का मतलब क्या होता है। क्योंकि जो गर्भवती महिला होती है उसे सोते समय कई प्रकार के सपने आते हैं और उन सपनों को देखने के बाद वह सोच में पड़ जाती हैं कि शायद अब आने वाले समय में क्या होगा। लेकिन स्वपन शास्त्र के अनुसार इन सपनों के मतलब को समझाया गया है जो कि मैं आप लोगों के साथ शेयर करूंगा।

 
प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी देखना

प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी देखना – Pregnancy Me Sapne Me Jalebi Dekhna


सपने हर कोई देखता है लेकिन सपनों को समझता कोई कोई है। यह सपने हमारे बारे में सब कुछ जानते हैं और हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिससे कि हमें पता चल जाए कि हमारे जीवन में आगे क्या होने वाला है। प्रेगनेंसी में भी आपको जो चीजें दिखाई देती हैं वह आपके आने वाले जीवन से ही संबंधित होती हैं। सपनों को समझने के लिए उनकी अवस्था व उनकी स्थिति को समझना जरूरी है। क्योंकि इनकी स्थिति के आधार पर ही इनका अर्थ निकलता है।

प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी देखना का मतलब

गर्भवती महिला को सपने में जलेबी देखना बहुत ही शुभ होता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपके अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनने वाले हैं। आपके परिवार के रिलेशन में मिठास आएगी। आपको अपने परिवार से ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है।

गर्भावस्था में सपने में जलेबी खाना

अगर कोई गर्भवती महिला सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा होता है। स्वपन शास्त्र में सर इस प्रकार के सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। अगर आपको आपके परिवार वालों से कोई नाराजगी है तो जल्द ही वह दूर होने वाली है।

प्रेगनेंसी में सपने में जलेबी खरीदना

गर्भावस्था के दौरान अगर महिला खुद को या किसी और को जलेबी खरीदते हुए देखती है तो यह सपना भी शुभ होता है। भारतीय ज्योतिष का मानना है कि इस प्रकार के सपने का अर्थ होता है कि आपको मनचाही संतान प्राप्त होने वाली है। आपके घर में खुशियों का आगमन होने वाला है।

गर्भवती महिला का सपने में जलेबी बनाना

प्रेग्नेंसी के समय महिला खुद को जलेबी बनाती हुई देखती है तो यह सपना भी शुभ होता है। पुरानी बुजुर्गों व दादी नानी का मानना है कि यह सपना आपके अच्छे स्वास्थ्य का संकेत करता है। भविष्य में आप व आपका बच्चा स्वस्थ रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार का कोई भी शारीरिक नुकसान नहीं होगा।

 
 

Leave a Comment