पुरुष की बाईं आंख फड़कना शुभ या अशुभ – Left Eye Fadakna Male

 

left eye fadakna male in hindi


Left Eye Fadakna Male in Hindi : ऐसा माना जाता है कि जब इंसान का कुछ अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो उसको उसके बारे में कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिनसे वह आने वाले वक्त के बारे में अंदाजा लगा सकता है। लेकिन कई कारणों की वजह से वह उसे समझ नहीं पाता है।

इनमें से एक संकेत आंख के फड़कने के द्वारा मिलता है। कुछ लोग इस गतिविधि को सिर्फ एक शारीरिक क्रिया मानते हैं जो कि आंखों की थकान के कारण होता है। लेकिन ज्योतिष विज्ञान में विश्वास करने वाले लोग इसे गंभीरता से लेते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि यह हमें क्या संकेत दे रहा है। तो आज आप इस आर्टिकल में पुरुष की बाईं आंख के फड़कने का मतलब जानने वाले हो।


पुरुष की बाईं आंख फड़कना का मतलब अलग होता है और महिला की बाई आंख फड़कना का मतलब अलग होता है।

 

पुरुष की बाईं आंख फड़कना का ज्योतिष अर्थ – Left Eye Fadakna Male

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष की बाईं आंख का फड़कना अशुभ होता है। यह गतिविधि बताती है कि भविष्य में दुश्मन आपके साथ लड़ाई कर सकता है। ज्योतिष के द्वारा इसका अर्थ बताया गया है आने वाले समय में डर, लड़ाई व परेशानियां आपके जीवन में बढ़ सकती हैं। पुरुष की बाई आंख की पलकों का फड़कना भी एक अलग ही अर्थ देता है। आपका दुश्मन आपके लिए कोई षड्यंत्र रच रहा है जिससे आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।


पुरुष की बाईं आंख की निचली पलक का फड़कना का अर्थ –

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष की बाईं आंख की निकली पलक का फड़कना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। आपके मन में छुपी हुई इच्छाएं बहुत जल्द पूरी होने वाली हैं।

पुरुष की बाईं आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारण – Reasons for left eye fadakna male

कई जगहों पर ऐसा माना जाता है कि पुरुष की बाईं आंख फड़कना सिर्फ एक वैज्ञानिक कारण है। जिसे कुछ लोग बीमारी का नाम देते हैं और कुछ लोग हमारे शरीर के किसी चीज की कमी होने का कारण देते हैं।


1. किसी चीज के कारण आंखों पर दबाव पड़ने से होता है।
2. नींद पूरी न लेने के कारण होता है।
3. अधिक मात्रा में अल्कोहल का यूज करना।
4. ज्यादा समय तक कंप्यूटर व मोबाइल का यूज करना
5. थकान, शरीर की कमजोरी, आंखों से जुड़ी हुई कोई बीमारी
6. ज्यादा रोशनी वाली जगह पर काम करना
7. एलर्जी, पोषक तत्वों की कमी के कारण

पुरुष की बाईं आंख फड़कने को रोकने के उपाय – Remedies to stop the left eye fadakna male

पुरुष की बाईं आंख फड़कने के रोकने के बहुत सारे उपाय हैं। जिन को विस्तार पूर्वक आपको आगे समझाया गया है।


1. इसका सबसे अच्छा व सटीक उपाय हैं आप अपनी नींद को पूरी करें।
2. पुरुष की बाईं आंख फड़कने को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाने वाला उपाय यह है कि जो पलक आपकी ज्यादा फड़क रही है उसके नीचे घास का छोटा सा तिनका चिपका दें।
3. अपनी आंख को काफी समय तक के लिए बंद करके रखें।
4. अपनी आंख पर कुछ समय के लिए काली पट्टी बांध दें।
5. अपने हाथ से उस आंख की मालिश करें जो फड़क रही है।
6. ठंडे पानी से अपनी आंख को 6 से 7 बार धोएं।

निष्कर्ष –

आज हमने जाना कि पुरुष की बाईं आंख फड़कना का मतलब क्या होता है। क्योंकि यह गतिविधि हर पुरुष के साथ हो सकती हैं। कुछ लोग इस गतिविधि को वैज्ञानिक कारण का नाम दे देते हैं और कुछ लोग इसे एक प्राकृतिक संकेत मानते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा इस गतिविधि को हमारे भविष्य के साथ जुड़ा हुआ एक संकेत माना गया है। जो हमें हमारे आने वाले अच्छे या बुरे कल के बारे में हमें बताता है।

इन्हें भी पढ़ें –

सपने में कुत्ता देखने का मतलब क्या होता है?

सपने में पॉटी देखने का मतलब क्या होता है?

सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है जानिए


डिस्क्लेमर -इस लेख में दी गई जानकारी अन्य स्त्रोतों से प्राप्त की गई है। Seetoknow.in इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment