सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना – क्या संकेत देता है जानिए

दोस्तों, आज हम जानेंगे कि सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना क्या संकेत देता है। यह सपना शुभ होता है या अशुभ विस्तारपूर्वक इसको समझने वाले हैं। क्योंकि रात को सोते समय हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो अच्छे होते हैं लेकिन कई बार हमें बुरे सपने भी दिखाई देते हैं जिन को देखने के बाद हमें डर लगने लगता है और हम सोच में पड़ जाते हैं कि शायद पता नहीं इसका अर्थ क्या होगा।


जो सपना हम देखते हैं उसका अर्थ उस सपने पर निर्भर करता है कि वह सपना कैसा है। क्योंकि सपने कई तरह के होते हैं इसलिए उनका अर्थ भी उनकी अवस्था व स्थिति के अनुसार अलग होता है। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं सपने हमारे भविष्य के बारे में सब कुछ जानते हैं। यह हमारे जीवन में अगर कुछ अच्छा या बुरा होने वाला है उसके बारे में हमें पहले से संकेत देते हैं।

स्वपन शास्त्रों का मानना है ये सपने हमारे भविष्य से जुड़ी जानकारी को हमें पहले से ही बता कर हमें सावधान करते हैं। स्वप्न शास्त्र में भी कहा गया है ये सपने ज्यादातर सच होते हैं।

सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना  –

सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना एक शुभ सपना माना गया है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले बदलाव को दर्शाता है। सपने में अगर आप पर कोई हमला कर रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी उम्र लंबी है। स्वप्न शास्त्र का भी मानना है सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना अर्थात आयु में वृद्धि होना है। 

 
अक्सर हम सोते समय ऐसे सपने देखते हैं जो कि हमें मन ही मन खुश कर देते हैं। लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे सपने देख लेते हैं जो कि हमें डरने पर मजबूर कर देते हैं। वह सपने कई प्रकार की होती हैं जैसे कि आपके सामने कोई डरावनी चीज आ जाए, आपको कोई पीट रहा है या कोई आप पर हमला कर रहा है। सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना एक शुभ सपना माना गया है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले बदलाव को दर्शाता है। आइए हम इस सपने से जुडे अन्य सपनों के बारे में समझते हैं क्योंकि कई बार हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो कि किसी जीव या जंतु या किसी धातु से हम पर हमला होता है, तो उन सपनों का अर्थ अलग-अलग होता है।

इस सपने से जुडे़ अन्य सपनों का मतलब –

सपनों का मतलब उसकी स्थिति पर निर्भर करता है जैसे कि अगर हम सपने में खुद पर किसी चीज से हमला होते हुए देखते हैं तो उस चीज का कुछ अलग ही मतलब निकलता है। हर सपना अपना खुद का महत्व रखता है इसलिए वह एक अलग अर्थ दर्शाता है जो हमारे जीवन में होने वाले प्रभाव को हमें उन्हीं वस्तुओं के द्वारा संकेत करता है।

अन्य पोस्ट पढ़िए –

 
सपने में किसी अजनबी को देखने का मतलब जानिए

सपने में खुद पर बंदूक या गोली से हमला होते हुए देखना –

आज के इस चलती दौर में लोग नई नई चीजों का आविष्कार कर रहे हैं। इसी के साथ एक दूसरे को मारने के लिए भी बंदूक व गोली का यूज़ करते हैं। क्या होगा अगर आप सपने में खुद पर बंदूक या गोली से हमला होते हुए देखते हैं। तो मैं आपको बता दूं अगर आप सपने में बंदूक या गोली से हमला होते ही देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ संकेत हैं। यह सपना धन हानि की स्थिति को दर्शाता है। अर्थात आप धन की कमी के कारण कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको इस प्रकार के सपने को देखने के बाद सोच समझकर धन का उपयोग करना चाहिए।

सपने में खुद पर चाकू से हमला होते हुए देखना –

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद पर चाकू से हमला होते हुए देखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना मान सम्मान में होने वाली कमी को दर्शाता है। आपकी पीठ पीछे कोई बुराई कर सकता है। आप किसी कारण समाज में बदनाम हो सकते हैं।

सपने में खुद पर तलवार से हमला होते हुए देखना भी एक अशुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि किसी कारण वंश आप अपने परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं या आपके परिवार के लोग आपकी किसी गलती के कारण नाराज हो सकते हैं। इसलिए आपको इस प्रकार के सपने को देखने के बाद अपने परिवार वालों के साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए। उनके साथ एकजुट रहकर इन समस्याओं का सामना करना चाहिए।

सपने में पत्थर से हमला होते हुए देखना शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में कोई दुश्मन आपकी मान सम्मान में ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी की झूठे इल्जाम में बदनाम कर सकता हैं। इसलिए आपको ऐसे व्यक्तियों से बचकर रहना चाहिए।

निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने जाना कि सपने में खुद पर हमला होते हुए देखने का अर्थ क्या होता है। यह सपना क्या संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद हमें कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हमें अपने कार्य सोच समझकर सही दिशा में करने चाहिए।

 
इन्हें भी पढ़ें –
 

Leave a Comment